नयी दिल्ली : उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और धर्म नगरी हरिद्वार में 2021 होने वाले महाकुंभ के लिए एकमुश्त 5 हजार करोड़ उपलब्ध कराने की मांग की। रावत ने कहा कि हरिद्वार में 2021 में महाकुम्भ मेला का आयोजन होना है और इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से एक साथ पांच हजार करोड़ रुपए की सहायता देन का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ बड़ा आयोजन है और इसमें देश-विदेश से 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। सीएम ने कहा कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, परिवहन, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि को बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि मेले में आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं हो। इस सिलसिले में संबंधित विभागों द्वारा सभी स्थायी तथा अस्थायी कार्य अक्टूबर 2020 तक पूरे करने आवश्यक है।
उत्तराखण्ड सरकार के सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए उन्होंने केंद्र से महाकुम्भ के लिए एकमुश्त राशि जल्द स्वीकृति करने का अनुरोध किया है और सीतारमण ने उन्हें महाकुंभ की सफलता के लिए राज्य सरकार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



