तेलंगाना में 12 विधायकों के सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल होने से संकट का सामना कर रही कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। पार्टी के एक अन्य विधायक ने बीजेपी में जाने के संकेत दिए हैं। नलगोंडा के पास मुनुगोडे से कांग्रेस विधायक के राजगोपाल रेड्डी ने पार्टी संबंधी मामलों को लेकर मायूसी जताई और आरोप लगाया कि पार्टी टीआरएस का प्रभावी तरीके से मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस सिर्फ तेलंगाना में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मुश्किल में है। देश बीजेपी के तहत विकास करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ युवा बीजेपी के साथ हैं। पार्टी केसीआर (मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) का मुकाबला करने के लिए एक विकल्प है।’’ रेड्डी ने कहा कि देश के हित को दिमाग में रखना चाहिए।
भूपेश सरकार के अच्छा कार्य नही करने से ही कांग्रेस को मिली शिकस्त : रेणुका सिंह
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास प्रभावी नेतृत्व नहीं है और पार्टी सही तथा वक्त पर फैसले नहीं कर पा रही है। हालांकि उन जैसे लोग टीआरएस से लड़ रहे हैं। कांग्रेस के 12 विधायक हाल में टीआरएस में शामिल हो गए थे जिससे विधानसभा में उसके सदस्यों की संख्या घटकर छह हो गई।


Download Android App
Download iOS App



