ICC World Cup 2019,IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीता, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

Summary :

आईसीसी विश्व कप का 22वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है।

आईसीसी विश्व कप का 22वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। क्रिकेट फैन्स के बीच भारत और पाक के इस मैच का रोमांच विश्व कप शुरु होने से पहले ही बन गया था। दोनों टीमें क्रिकेट के इस बड़े मैच में एक-दूसरे को अच्छी टक्कर देती हुई दिखाई देंगी। विश्व कप 2019 की जीत की मजबूत दावेदार की तरह भारतीय टीम को देखा जा रहा है। 
वहीं इतिहास के पन्ने पलटकर देखा जाए तो भारतीय टीम विश्व कप में कभी भी पाकिस्तान से हारा नहीं हैं। अभी तक विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच में 6 मैच हुए हैं और उसमें से भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं विश्व कप में भारत को पहली बार हारने की चुनौती पाकिस्तान टीम के सामने जरूर होगी। वहीं दूसरी तरफ भारत के सामने भी अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती भी होगी। 

पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला। 

ये हैं दोनों की प्लेइंग इलेवन टीम 

 भारतः  रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव , भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
पाकिस्तानः इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, इमाद वसीम, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर,  शादाब खान।

Desk Team