मध्य प्रदेश में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Summary :

सरकार ने मध्य प्रदेश में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये परियोजनाएं राज्य में 291 किलोमीटर राजमार्गों के निर्माण से संबंधित है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

गडकरी ने कहा, ‘‘सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मध्य प्रदेश में 291 किलोमीटर की 726 करोड़ रुपये की सड़क विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।’’ इन परियोजनाओं में घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग (572 किलोमीटर) के अद्यतन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी शामिल है। इसकी लागत 17.72 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 86/934 पर सागर-छत्तरपुर में 22.65 करोड़ रुपये की लागत से सड़क मार्ग को मजबूत करने की परियोजना भी शामिल है। गडकरी ने कहा कि सीधी सिंगरौली राजमार्ग के शेष कार्य को भी मंजूरी दी गई है। इसकी लागत 529.44 करोड़ रुपये बैठेगी। मंजूर परियोजनाओं में बमीठा-खजुराहो सड़क भी शामिल है। इस परियोजना की लागत 73.43 करोड़ रुपये है।

MP: कोरोना के बढ़ते केसों के चलते कई शहरों में लॉकडाउन, कुछ जगहों पर बढ़ाई गई अवधि

Desk Team