देहरादून : नए साल के पहले दिन प्रदेश में लोगों को सूर्य देवता के दर्शन हुए। मगर 2 जनवरी से प्रदेश में दो से तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 2 जनवरी की दोपहर से प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जतायी है। साल 2019 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को प्रदेश में अधिकतर जगह मौसम साफ रहा।
मगर 2020 के पहले दिन एक जनवरी से बादलों के बीच सूरज की लुकाछुपी शुरू हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 2 और 3 जनवरी को मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी है। गढ़वाल में 2 जनवरी को बारिश और शाम से बर्फबारी की संभावना जतायी है, जबकि कुमाऊं में 2 जनवरी की दोपहर से ही बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 2 और 3 जनवरी को बारिश और 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। गढ़वाल रीजन में बर्फबारी हल्की होगी, जबकि कुमाऊं मध्यम स्तर की होगी। मसूरी, चकराता, धनोल्टी, सुरकंडा आदि क्षेत्रों में 2 जनवरी की शाम से बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। यहां 3 से 4 इंच तक बर्फबारी होने की उम्मीद है। जबकि कुमाऊं मंडल के मुनस्यारी में 1 से डेढ़ फीट तक बर्फबारी की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



