चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय बजट पेश होने के दौरान विरोध प्रदर्शन करने का किया आह्वान

Summary :

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘एक फरवरी राज्य के लिए काला दिन है। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हर कदम पर राज्य के साथ भेदभाव किया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक फरवरी को राज्य के लिये काला दिन बताते हुए तेदेपा कार्यकर्ताओं से इस दिन विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। एक फरवरी को संसद में केंद्र सरकार बजट पेश करेगी। तेलुगु देसम पार्टी के नेताओं के साथ अपनी दैनिक टेलीकॉन्फ्रेंस में नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच बजटों में राज्य के साथ धोखा किया है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘एक फरवरी राज्य के लिए काला दिन है। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हर कदम पर राज्य के साथ भेदभाव किया है। जब तक बीजेपी सत्ता में रहेगी तब तक आंध्र प्रदेश को न्याय नहीं मिलेगा।’ उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बजट पेश होने के दौरान काली पट्टियां बांधकर और काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Chandrababu Naidu

केंद्र को पोलावरम पर 3,722 करोड़ रूपये का भुगतान करना चाहिए : चंद्रबाबू नायडू

चीन के एक अखबार ‘‘चाइना ग्लोबल टाइम्स’’ में छपी खबरों का हवाला देते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की असफलता की चर्चा तो चीन में भी है। उन्होंने कहा ‘‘मोदी के शासन में देश अराजकता की ओर बढ़ गया है। बेरोजगारी की वजह से लोगों में गुस्सा है। लोग बीजेपी का विरोध कर रहे हैं।

Desk Team