मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र में एक युवक ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी और कटे हुए सिर को एक पॉलीथिन के बैग में रखकर थाने जा पहुंच गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने यहां बताया कि जिले के महुआ थाना क्षेत्र के ग्राम केदार पुर निवासी गब्बर सखवार (32) को अपनी पत्नी पंकज (30) के चरित्र पर संदेह था और यह सन्देह इतना गहरा हो गया कि कल उसने पत्नी से पहले झगड़ किया और बाद में एक कुल्हाड़ से उसके सिर को काटकर धड़ से अलग कर हत्या कर दी।
आरोपी बाद में पत्नी के कटे हुये सिर को एक पॉलीथिन के बैग में रखकर थाने जा पहुंचा। वहां पुलिस ने आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App




