छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के भेजी थाना क्षेत्र के कोलाईगुड़ कैंप में एक-एक लाख रुपए के तीन इनामी समेत 23 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अफसरों के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें आठ महिलाएं भी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने कोलाईगुड़ में सुरक्षाबलों का नया कैंप खोला गया था। उन्होंने बताया कि, गणतंत्र दिवस के दिन ग्रामीण नक्सली संगठन से जुड़े 23 लोगों को आत्मसमर्पण कराने कैंप लेकर पहुंचे थे।
कई अधिकारी रहे मौजूद
अधिकारियों ने 10 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक और पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही। इस दौरान सीआरपीएफ 50 वीं बटालियन के कमांडेंट एनपी सिंह और टूआईसी पामुला किशोर, एएसपी सचिंद, चौबे, एसडीओपी गिरिजा शंकर साव रहे दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन अध्यक्ष नक्सली माड़वी सिंगे, माड़वी सुमे और वट्टी सिंगे तीनों एक-एक लाख के इनामी हैं।
यह नक्सली भी है शामिल
कोलाईगुड़ आरपीसी अध्यक्ष अर्जुन, डीएकेएमएस सदस्य वेड़मा राजेश, रवा लच्छा, वेट्टी दुला और माड़वी हिड़मा, चेतना नाट्य मंडली सदस्य भीमे, माड़वी हिड़मा व माड़वी पाली, जंगल कमेटी अध्यक्ष वंजाम लच्छु और कवासी जोगा, जीआरडी कमांडर ओंदे मुया, जीआरडी सदस्य माड़वी प्रिया और सोड़ मुया, आर्थिक कमेटी सदस्य माड़वी पोज्जा एवं जनमिलिशिया सदस्य वेट्टी देवा, वेट्टी सनेश, ओंदे बंडी एवं ओंदे देवा, केएएमएस सदस्य माड़वी हिड़मे, माड़वी जोगी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



