कांग्रेस ने कहा है कि छत्तीसगढ में लोगों को 22 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने राज्य को सर्वाधिक बिजली देने वाले पांच राज्यों में शामिल किया है, इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी बेतुका कदम उठाते हुए बिजली को लेकर राज्य में आंदोलन कर रही है।
कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उसके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ऊर्जा मंत्रालय छत्तीसगढ में बिजली आपूर्ति लेकर राज्य की प्रशंसा कर रहा है लेकिन भाजपा को यह सब नजर नहीं आ रहा है और वह सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘सर्वाधिक बिजली देने वाले देश के पांच राज्यों में शामिल छत्तीसगढ़। केंद्र सरकार का ऊर्जा मंत्रालय कह रहा है छत्तीसगढ़ में अब अच्छी बिजली आ रही है।

बिजली कम्पनी कह रही हैं कि रमन सरकार के समय अधिक कटौती हुई है। फिर भाजपा के लोग आंदोलन किसके खिलाफ कर रहे है।’’ इसके साथ ही पार्टी ने एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिसमें लिखा है ‘‘छत्तीसगढ में प्रतिदिन औसतन 22 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। यह राज्य देश के सर्वाधिक बिजली देने वाले वाले पांच राज्यों में शामिल है। ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार।


Download Android App
Download iOS App



