छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर रायगढ़ में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है।
धरमजयगढ़ वन मंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बीएस सरोते ने बताया कि आज सुबह छाल क्षेत्र के बनहर गांव के एक खेत में एक हाथी के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा मृत हाथी को लाया गया।
सरोते ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत बोर के लिए खींचे गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। इस संबंध में किसान मेहतर सिंह से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



