छत्तीसगढ़ : सीएम बघेल ने किया ऐलान, राज्य में कोरोना से हुई मौतों का होगा ऑडिट

Summary :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना पीड़ितों की मौत की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है और मौतें भी काफी हो रही है।  ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना पीड़ितों की मौत की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि, राज्य में कोविड से होने वाली मौतों का ऑडिट होगा। कोरोना से गुरुवार राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव को प्रत्येक मौत की आडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को कहा है। 
कलेक्टरों को विशेष सतकर्ता बरतने के दिए निर्देश 
सीएम बघेल ने राज्य में संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटलाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की सतत जानकारी लेने की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने कोरोना से मौत के मामले में अचानक वृद्धि को देखते हुए सभी कलेक्टरों को इस मामले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विशेष टीम लगाने के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टरों को कोरोना गाइडलाईन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा होम आईसोलेशन वाले मरीजों की स्वास्थ्य की स्थिति पर निगरानी के लिए विशेष टीम लगाए जाने निर्देश दिए गए हैं। राज्य में गुरुवार केा कोरोना संक्रमित 5649 मरीज सामने आए। वहीं राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 31736 हो गई है। पोजिविटी दर 10.78 प्रतिषत है। बढे संक्रमण केा लेकर सरकार चिंतित है।

Desk Team