छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि नान घोटाला और झीरम कांड की एसआईटी से जांच कराए जाने के आदेश के बाद भाजपा क्यों डर रही है। कांग्रेस के प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि यह बात कांग्रेस ने कई बार कही है और चुनाव लड़ा है,
अब अगर कांग्रेस चुनावी वादा पूरा कर रही है, तो भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिका का बयान उनका डर जाहिर कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के एसआईटी गठन के खिलाफ धरमलाल कौशिक का बयान देश की कानून और वैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या कौशिक नागपुर, सतना और लखनऊ गए पैसों के खुलासे से डर रहे हैं। चिटफंड घोटाले की भी जांच होगी। वहीं झीरम में कांग्रेस नेताओं की हत्या की जांच भाजपा के गले की हड्डी है कि कहीं जांच की आंच इन तक न पहुंच जाए।


Download Android App
Download iOS App



