कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विराम के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले में फिर से शुरू हुई।राहुल ने यहां गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद यात्रा जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई।
- कांग्रेस की ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ छत्तीसगढ़ में फिर हुई शुरू
- राहुल ने यहां गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
- यात्रा जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई
दो दिन के विराम के बाद रविवार दोपहर को यह फिर से शुरू हुई यात्रा
गांधी चौक पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा और लोग राहुल गांधी के साथ चले। राहुल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश पार्टी प्रमुख दीपक बैज और विधानसभा में विपक्ष के नेता चरण दास महंत के साथ एक खुली जीप में सवार थे।कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने यहां बताया कि यात्रा ओडिशा से बृहस्पतिवार को रायगढ़ पहुंची थी और दो दिन के विराम के बाद रविवार दोपहर को यह फिर से शुरू हुई।
यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से शिकस्त मिलने के बाद इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।इस यात्रा ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायगढ़ जिले में रेंगालपाली जांच चौकी पर राज्य में प्रवेश किया था और राहुल गांधी ने वहां एक जनसभा को संबोधित किया था।
यात्रा 14 फरवरी को झारखंड में करेगी प्रवेश
राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सत्तारूढ़ पार्टी के दो सूत्री कार्यक्रम हैं -अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत तथा हिंसा फैलाना।कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ, क्योंकि उनकी जाति ‘घांची’ को गुजरात की भाजपा सरकार ने 2000 में ओबीसी में शामिल किया था।यह यात्रा 14 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करने से पहले रायगढ़, सक्ती, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।


Download Android App
Download iOS App






