छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पलिस सूत्रों के अनुसार नरेश गुप्ता अपने दो बच्चों के साथ मोटर साइकिल में घूमकर आने की बात कहकर कल दोपहर घर से निकला था। देर तक नरेश नहीं लौटा तो नरेश की पत्नी ने अपने भतीजे को ढूंढने के लिए भेजा। गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर ‘डबरी’ में दो बच्चों शौर्य और सिम्मी के शव तैरते हुए मिले और वहीं पास एक पेड़ पर नरेश का शव लटकता मिला।
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रायगढ़ लाया
नरेश खेती किसानी का काम करता था। कल भी दिन भर काम मे व्यस्त था। घटना कैसे और क्यों हुई पुलिस जानने में लगी हुई है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रायगढ़ लाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, ताकि मृत्य का सही कारण पता चल सके।


Download Android App
Download iOS App



