कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ खिताब, राजस्थान से पहली और UP से हैं दूसरी रनर अप

Summary :

देश को एक और ब्यूटीफुल फेस मिल गया है। 21 साल की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 में फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने सेकेंड रनरअप का ताज अपने नाम किया।

भारत को इस साल की
अपनी मिस इंडिया वर्ल्ड मिल गई है। इस साल मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज 21 साल की
शिनी शेट्टी ने अपने नाम किया। जहां कर्नाटक की शिनी इस मुकाबले की विनर रहीं।
वहीं
राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट
रनर अप रहीं
, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने सेकेंड
रनरअप का खिताब अपने नाम किया।
3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस
इंडिया वर्ल्ड 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ था। हर बार की तरह इस बार भी मिस
इंडिया वर्ल्ड की प्रतियोगिता काफी शानदार रहीं।

कौन हैं सिनी शेट्टी

 शिनी शेट्टी 21 साल की हैं और उनका जन्म मुंबई
में हुआ है लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। ब्यूटी विद ब्रेन शिनी के पास
अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वह एक सीएफए कर रही हैं। इसके
अलावा वह एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। शिनी ने मिस इंडिया वर्ल्ड
प्रतियोगिता में 31 हसीनाओं को हराकर ताज अपने नाम किया।

राजस्थान से पहली रनर अप

वहीं बात करें मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप रुबल शेखावत की तो वह राजस्थान
के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं। रूबल का मानना
है कि प्रोग्रेस विनिंग से ज्यादा जरूरी है। वह खुद को कॉन्फिडेंट कहती हैं।
उन्हें डांस
, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंट्रेस्ट है
और बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

यूपी से दूसरी रनर अप

फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज यूपी की शिनाता चौहान को पहनाया
गया। शिनाता भी महज 21 साल की हैं और वह खुद को रिप्रेजेंट करना बहुत पसंद करती
हैं
, उन्हें म्यूजिक सुनना पसंद है। साथ ही उन्हें
अपनों से बातचीत करना बहुत पसंद है। इसी के साथ वह सेल्फ-केयर जैसी एक्टिविटीज से
बहुत प्यार करती हैं।

रेड कार्पेट पर सेलेब्स ने बिखेरा जलवा

हर साल की तरह इस बार भी इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज
देखने को मिला। जहां नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा जूरी का हिस्सा बनी। वहीं
एक्ट्रेस कृति सेनन और लॉरेन के अलावा डिनो मोरिया, और क्रिकेटर मिताली राज भी
इवेंट का हिस्सा बनी। वहीं एक्टर राजकुमार राव और मनीष पॉल ने इवेंट को हॉस्ट
किया।

 

Desk Team