सोने से पहले एक पेग पी लिया करो…………, सोशल मीडिया पर Viral हुई छत्तीसगढ़ मंत्री की सलाह

Summary :

छत्तीसगढ़ सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने महिलाओं को सलाह दी है कि “सोने जाने से पहले एक पेग पी लिया करो……, ताकि तनाव से मुक्त रहें।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार राज्य में शराबबंदी की तैयारियां कर रही है। इस बीच राज्य सरकार में मंत्री अनिला भेड़िया ने महिलाओं को सोने से पहले दारु पीने की सलाह दे दी। भूपेश बघेल सरकार की महिला मंत्री की यह सलाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
छत्तीसगढ़ सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने महिलाओं को सलाह दी है कि “सोने जाने से पहले एक पेग पी लिया करो, ताकि तनाव से मुक्त रहें। उसके इस बयान को विवाद शुरू हो गया है। जब विवाद बढ़ा तो भेड़िया ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। 

NCB पर CM उद्धव का तंज, चुटकी भर गांजा बरामद कर, मशहूर हस्तियों को पकड़ने में रखते हैं रुचि

उन्होंने कहा कि मैं उन पुरुषों को संबोधित कर रही थी जो शराब के आदी हो चुके हैं। मैंने उन्हें थोड़ा पीने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैंने वहां पर लोगों को सलाह दी थी कि महिलाओं को घर के कामकाज के चलते काफी तनाव झेलना पड़ता है। इसलिए मैंने पुरुषों से शराब छोड़ने की बात कही थी।
गौरतलब है कि दो बार विधायक रह चुकी मंत्री अनिला रायपुर से 120 किमी दूर बलोद जिले के सिंहोला गांव में पहुंची थीं।  कमर जनजाति की महिलाओं से बात करते हुए, उन्हें बता रही थी कि जब से सरकार ने ग्रामीणों को अपनी शराब की अनुमति दी है, तब से गांव में शराब की खपत बढ़ गई है।

Desk Team