छत्तसीगढ़ में एक विशेष वर्ग के मुश्ताक नाम के व्यक्ति ने अपने घर पर दुश्मन देश पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया हैं , जिसके बाद क्षेत्र का पुलिस अमला हरकत में आ गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया हैं , मुश्ताक व्यवसाय से फल विक्रेता हैं ।
अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार शाम शिकायत मिली थी कि खान ने अटल चौक स्थित अपने घर में पाकिस्तानी झंडा फहराया हुआ है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद खान के घर पहुंची पुलिस ने झंडा को उतारकर जब्त कर लिया।
धर्मों के बीच हिंसा फैलाने के आरोप में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अधिकारियों के अनुसार, खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-153(क) के तहत सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सरिया थाने के बाहर प्रदर्शन किया और खान के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।
बता दे की छत्तीसगढ़ में असमाजिक तत्व लगातार राज्य को हिंसा में झोकने में उतारू हैं, पूर्व में भी छत्तीसगढ़ में कई पाक प्रेमी ऐसी हरकत को कर चुके हैं ।


Download Android App
Download iOS App



