छत्तीसगढ़ पुलिस को सुकमा जिले में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। दरअसर राज्य में चल रहे पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चला रखा था। पुलिस द्वारा चलाए इस अभियान में पुलिस के सामने नौ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें एक नक्सली पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था।
अत्याचार, भेदभाव और हिंसा से त्रस्त होकर किया आत्मसर्पण
नक्सलियों के आत्मसर्पण के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि कई सालों से ये नक्सली दल में काम कर रहे थे। लेकिन अब नक्सलियों के शोषण, अत्याचार, भेदभाव एवं स्थानीय आदिवासियों से होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर इन लोगों ने आत्मसर्पण किया है। उन्होंने बताया कि, शासन की नीति के अनुसार प्रोत्साहन राशि दी गई है तथा पुर्नवास नीति के तहत इन्हें फिर से बसाया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



