छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के एक ट्रक से टकरा जाने के कारण हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भिलाई नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दुर्ग के सेक्टर-10 में देर रात एक बजे हुई और मृतकों की पहचान नीरज वर्मा (37) तथा रमा शंकर (31) के रूप में हुई है।
जायसवाल पर लापरवाही से किसी की मौत
उन्होंने बताया, ‘‘एक तेज रफ्तार एसयूवी कार गणेश प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रक से टकरा गई। जुलूस में शामिल दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि एसयूवी चालक रजनीश जायसवाल (49) को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि जायसवाल पर लापरवाही से किसी की मौत और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



