भारत और फ्रांस के रिश्ते और होंगे मजबूत, विदेश मंत्री तीन दिन तक भारत की करेंगी यात्रा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Summary :

फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना मंगलवार से भारत का तीन दिवसीय दौरा करेंगी

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेगी फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना .बताया जा रहा कि यह दौरा मंगलवार से शुरू होगा और इसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अहम वार्ता चलेगी। इस बातचीत में द्विपक्षीय, श्रेत्रीय और आपसी मजबूत संबंधों को लेकर औपचारिक तौर से मुहर लगेगी।   
नई दिल्ली से शुरू होगी वार्ता
फ्रांस की विदेश मंत्री – Latest News Information in Hindi | ताज़ा ख़बरें,  Articles & Updates on फ्रांस की विदेश मंत्री | Photos & Videos | लेटेस्टली
विदेश मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि 13 से 15 सितंबर तक अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत कोलोना प्रमुख कारोबारियों के साथ बैठक करने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई की यात्रा करेंगी। बयान में कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली में रूकने के दौरान कोलोना विदेश मंत्री जयशंकर के साथ 14 सितंबर को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगी।’’ इसमें कहा गया है कि फ्रांस की विदेश मंत्री की यात्रा से व्यापार, रक्षा, जलवायु, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Desk Team