उत्तर प्रदेश : अमेठी में अवैध कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई, गिराया गया मदरसा

Summary :

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की गौरीगंज तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायबरेली सुलतानपुर मार्ग पर गुजरटोला गांव के पास बने मदरसे के ढांचे को सोमवार को गिरा दिया गया।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की गौरीगंज तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायबरेली सुलतानपुर मार्ग पर गुजरटोला गांव के पास बने मदरसे के ढांचे को सोमवार को गिरा दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सड़क के किनारे सरकारी चारागाह की जमीन पर यह अवैध मदरसा बनाया गया था, जिसे लेकर तहसील दार गौरीगंज ने इसे गिराने का आदेश जारी किया था। मदरसा मालिक हसन पुत्र सुलतान पर दो लाख 24 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बनाया गया था
मदरसे पर बुलडोजर चलाये जाने के समय उपजिलाधिकारी गौरीगंज, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज समेत पांच थानों से पुलिसकर्मी मौजूद थे। अमेठी के जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि बांदा टांडा राजमार्ग के किनारे 2009 से चारागाह की महंगी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बनाया गया था पिछले दो साल से मदरसा बंद था।
उन्‍होंने बताया कि जमीन हथियाने के लिए मदरसा बनाया गया था, जिसे आज पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरा दिया।

Desk Team