चाय ग्लास लेकर चलने पर करीना कपूर खान हुई ट्रोलिंग का शिकार, यूजर्स नेे उड़ाया बेबो का मजाक

Summary :

करीना कपूर खान का स्पॉटेड वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने एक हाथ में चाय का ग्लास और फोन पकड़े चलते दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने करीना को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

एक सेलेब्रिटी की
लाइफ हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। प्रोफेशनल और लव लाइफ के अलावा सेलेब्स
को उनके द्वारा की जाने वाली हर एक छोटी-बड़ी चीज के लिए जज किया जाता है। स्टार्स
कई बार ऑनलाइन ट्रोलिंग
का सॉफ्ट टारगेट बन जाते हैं। हाल ही में करीना कपूर खान को बेरहमी से ट्रोल
किया गया। जब अभिनेत्री को मुंबई की सड़कों पर हाथ में चाय
पकड़े स्पॉट किया गया।

kareena kapoor dresses 2020, kareena kapoor clothing brand, buy kareena  kapoor dresses online india, kareena kapoor casual dresses, kareena kapoor  dress designer name, kareena kapoor western dresses online shopping, | News  Puran

करीना कपूर खान का
स्पॉटेड वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में
एक्ट्रेस अपने एक हाथ में चाय का ग्लास और फोन पकड़े चलते दिख रही हैं। व्हाइट
टी-शर्ट और ब्लू जींस में बेबो काफी स्टाइलिश लग रही है, अपने इस कैजुअल लुक को
अदाकारा ने हाई पोनीटेल से कम्प्लीट किया है।

इस वीडियो के सामने
आने के बाद ट्रोलर्स ने करीना कपूर खान को अपने निशाने पर ले लिया है।
एक यूजर ने कमेंट किया, “अरे, ये तो रोडसाइड वाली चाय का ग्लास है ना?” एक अन्य ने लिखा, “कौन है वो आंटी?” इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने
करीना के वॉकिंग स्टाइल पर भी कटाक्ष किया। एक यूजर ने कहा
, “श्री.. वह ऐसे क्यों चलती है जैसे यह एक प्रयास
है और हमेशा हाथ में प्याला लेकर चलती है। इसलिए सीधे चलना असुरक्षित है।”

करीना के वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेत्री को आखिरी बार अद्वैत चंदन के
निर्देशन में बनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ देखा गया था। फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। करीना जल्द ही सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित वेब सीरीज से
अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। यह वेब सीरीज जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो के
बेस्टसेलिंग उपन्यास
‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स‘ पर आधारित है।, करीना के साथ इस वेब सीरीज में एक्टर जयदीप
अहलावत और विजय वर्मा अहम रोल में नजर आएंगे।

Desk Team