छत्तीसगढ़ में ITBP जवान की हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Summary :

महिंदर सिंह आईटीबीपी के उन छह जवानों में शामिल थे, जिनकी छत्तीसगढ़ के नारायणपुरी में उसके सहयोगी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी।

शिमला : छत्तीसगढ़ में बुधवार को आईटीबीपी के छह जवानों की उसके सहयोगी ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिनमें से एक हिमाचल प्रदेश का रहनेवाला था। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। बिलासपुर जिले की घुमरविन तहसील के सदियार गांव के निवासी महिंदर सिंह आईटीबीपी के उन छह जवानों में शामिल थे, जिनकी छत्तीसगढ़ के नारायणपुरी में उसके सहयोगी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी। 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी मौत पर दुख जताया। प्रवक्ता ने बताया कि ठाकुर ने भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। 

Desk Team