लुधियाना : पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना स्थित गोकुल रोड़ पर आज सुबह-सवेरे का इंतजार कर रहे 6 साल के मासूम बच्चे को एक तेज रफतार बोलेरो गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। परिणाम स्वरूप बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ और उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत करार दिया। इस घटना के बाद गुससे में आएं लोगों ने बोलेरो गाड़ी की बुरी तरह तोडफ़ोड़ की और कुछ लोगों ने उसे आग के हवाले करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की दखलंदाजी के चलते ऐसा ना हो सका । हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के भीड़भाड़ भरे बाजार स्थित गुल चमन गली चौक में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने 6 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। बच्चा अपनी बुआ के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकला था कि गली के मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप के अगले टायर के नीचे आ गया। घटना के बाद आरोपित पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हर्षित शहर के जाने-माने व्यापारी लड्डू पतंगों वाला का पौत्र है।
हर्षित कौशल पुत्र सनी कौशल को उसकी बुआ डीएवी पुब्लिक स्कूल छोडऩे जा रही थी। उसे स्कूल बस से अपने स्कूल जाना था। दोनों जैसे ही गली के मोड़ पर पहुंचे तो हादसा हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे की वाटर बोटल गिर गई थी। जैसे ही उसने उसे सडक़ पर से उठाने की कोशिश की, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने वहां पर ट्रांसपोर्टरों की मनमानी और तेज गति से वाहन चलाने की बात कहकर गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की। एसीपी वरियाम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां अवैध रूप से स्थित ट्रांसपोर्टर मनमानी करते हैं उन्हें कई बार अपना कामकाज ट्रांसपोर्ट नगर स्थानांतरित करने को कहा गया है लेकिन वे नहीं माने। पुलिस प्रशासन में भी उनकी सुनवाई नहीं होती है।
-रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



