मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले गरीबों के लिए शुरु की ‘मां’ योजना

Summary :

इस साल अप्रैल महीने में संभावित पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ‘मां’ योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की।

इस साल अप्रैल महीने में संभावित पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ‘मां’ योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य सरकार निर्धनों को मात्र पांच रुपए के किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया कराएगी। राज्य के निर्धन लोगों के लिए इस योजना में पांच रुपए की थाली में दाल, चावल, एक सब्जी और अंडा करी मिलेगी। 
मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि राज्य सरकार प्रति प्लेट 15 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी। उन्होंने कहा कि स्वयं-सहायता समूह हर दिन दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच रसोइयों का संचालन करेंगे तथा धीरे-धीरे राज्य में हर जगह ऐसे रसोईघर स्थापित किए जाएंगे। 

Ujjwal Jain