IND vs ENG दूसरा टेस्ट इंग्लैंड को जीत के लिए 429 रन चाहिए, इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर 53 रन बनाये,अश्विन ने रचा इतिहास

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए। उसे पहली पारी में 195 रन की लीड मिली थी। इस लिहाज से इंग्लैंड को 482 रन का टारगेट मिला। जवाब में तीसरा दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए। उसे पहली पारी में 195 रन की लीड मिली थी। इस लिहाज से इंग्लैंड को 482 रन का टारगेट मिला। जवाब में तीसरा दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए। डैन लॉरेंस और जो रूट नाबाद हैं।स्पिनर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में पहला झटका दिया। उन्होंने ओपनर डॉम सिबली को 3 रन पर LBW किया। डेब्यू टेस्ट खेल रहे अक्षर ने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे। दूसरा झटका 49 रन पर रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने रोरी बर्न्स को 25 रन पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। नाइट वॉचमैन के तौर पर नंबर-4 पर आए जैक लीच बिना खाता खोले आउट हुए। अक्षर ने उन्हें आउट किया।


दूसरी पारी में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अश्विन ने सबसे ज्यादा 106 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 5वां शतक रहा। अश्विन ने 40 टेस्ट और 54 महीने बाद टेस्ट में शतक लगाया। इससे पहले अगस्त 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। तब टेस्ट में उन्होंने 118 रन की पारी खेली थी। घर में पिछला शतक नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में ही लगाया था। तब उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी।



टीम इंडिया ने तीसरे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इसके बाद टीम ने सिर्फ 11 रन बनाने में 3 और विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत जल्दी पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल (14) दूसरे दिन ही लीच का शिकार हो गए थे।पुजारा (7) रनआउट हो गए। इसके बाद रोहित भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जैक लीच की बॉल पर विकेटकीपर बेन फोक्स ने उन्हें स्टंप किया। रहाणे से ऊपर खेलने उतरे ऋषभ पंत 8 रन बनाकर लीच की बॉल पर स्टंप आउट हुए। चौथे विकेट के तौर पर अजिंक्य रहाणे (10) आउट हुए। मोइन अली ने उन्हें ओली पोप के हाथों कैच आउट कराया।



भारत ने एक समय 106 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला और 7वें विकेट के लिए 177 बॉल पर 96 रन की पार्टनरशिप की। भारत के लिए अश्विन ने सबसे ज्यादा 106 और कोहली ने 62 रन की पारी खेली।भारत की दूसरी पारी में इंग्लिश स्पिनर मोइन अली ने 4 और जैक लीच ने 3 विकेट लिए। लीच ने रोहित, शुभमन और ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। जबकि मोइन ने विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और अक्षर पटेल को शिकार बनाया।

Desk Team