मुख्यमंत्री मोहन यादव : औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

मुख्यमंत्री मोहन यादव : औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं है और उन्हें साकार किया जाएगा। उज्जैन में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

  • औद्योगिक क्षेत्रों को समिट का लाभ
  • वैदिक घड़ी का लोकार्पण
  • भारत संग्रहालय का शिलान्यास

औद्योगिक विकास की बहुत संभावनाएं

उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को समिट का लाभ मिलेगा। प्रदेश में औद्योगिक विकास की बहुत संभावनाएं हैं। इन्हें साकार किया जाएगा। एक और दो मार्च को उज्जैन की इन्वेस्टर्स समिट के आधार पर पूरे प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं प्रबल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आमंत्रित करने के लिए यह समिट हो रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में

बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक मार्च को सुबह 10.30 बजे कालिदास अकादमी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण एवं वीर भारत संग्रहालय का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उज्जैन में उज्जयनी विक्रम व्यापार मेले के कई बेहद खास स्टॉल होंगे। इसमें वाहनों और व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।