CM चंद्रशेखर राव का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को उनके 67 वें जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को उनके 67 वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर गारू को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।” 
केसीआर नाम से लोकप्रिय राव को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन से भी जन्मदिन की बधाई मिली। राज्यपाल ने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं ताकि वह लोगों की सेवा करना जारी रख सकें। 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी केसीआर को जन्मदिन की बधाई दी। ओम बिड़ला ने ट्वीट किया, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लोगों की सेवा में लंबी आयु की कामना करता हूं।” केसीआर के बेटे के.टी. रामा राव और बेटी के. कविता ने भी ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। 
तेलंगाना सरकार में मंत्री रामा राव ने कहा, “एक ऐसे योद्धा को जिन्होंने तेलंगाना राज्य बनाने के लिए सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी .. एक नेता जो एक प्रेरणादायक आंदोलनकारी था और अब एक शानदार प्रशासक है.. एक जीवित किंवदंती के लिए जो दूरदर्शी शब्द का प्रतीक है.. एक ऐसे शख्स को जिन्हें मुझे अपना पिता कहने का सौभाग्य मिला है, जन्मदिन की बधाई केसीआर गारू।” 
कविता, जो तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य हैं, उन्होंने भी अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न दलों के नेताओं ने भी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख को बधाई दी। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री के. चंद्रशेखर राव जी को जन्मदिन की बधाई। आपके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना।” 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के अपने समकक्ष को बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। 
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा भी केसीआर को बधाई देने वाले नेताओं में शामिल रहे। 

Desk Team