हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): शहर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आज शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष्ज्ञ राम अरोड़ा के नेतृत्व में सिटी मैजिस्ट्रेट से मिला और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय पर मौजूद अपर जिलाधिकारी व सिटी मैजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपकर हरिद्वार शहर के व्यापारियों के विभिन्न क्षेत्रों जैसे भीमगोडा, रोड़ी बेलवाला व ललतारौ पुल के पास निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। शहर व्यापार मंडल पिछले काफी समय से शहर में निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था की मांग करता चला आ रहा है। शहर के व्यापारियों की जायज और न्यायोचित मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा, पूर्व महामंत्री प्रदीप कालरा, मुख्य संरक्षक बिट्टू पालीवाल, शहर उपाध्यक्ष संजय चौहान, युवा शहर अध्यक्ष हिमान्शु गुप्ता, महामंत्री गौरव सचदेवा, मनोज राणा, युवा उपाध्यक्ष दीपान्शु फतलानी, मयूरी उप्रेती आदि मौजूद रहे।
शहर व्यापार मंडल ने की निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था की मांग
Summary :
हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): शहर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आज शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा व कोषाध्यक्ष्ज्ञ राम अरोड़ा के नेतृत्व में सिटी मैजिस्ट्रेट से मिला और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय पर मौजूद अपर जिलाधिकारी व सिटी मैजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपकर हरिद्वार शहर के व्यापारियों के विभिन्न क्षेत्रों जैसे भीमगोडा, रोड़ी बेलवाला व ललतारौ पुल के पास निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



