गुजरात कांग्रेस इस महीने राज्य भर में 300 से अधिक सम्मेलनों का आयोजन करेगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शनिवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी को शिरकत के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की योजना 251 तालुका, 33 जिलों और आठ शहरी केंद्रों में दो चरणों में छह से 12 अप्रैल और 15 से 25 अप्रैल के बीच सम्मेलन आयोजित करने की है।
गांधी को उनके समर्थन के लिए 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच गुजरात आमंत्रित किया गया है। गांधी पिछली बार 23 मार्च को सूरत में एक अदालत के सामने पेश हुए थे जिसने उन्हें एक आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया और उन्हें दो साल के कारावास की सजा सुनाई। यह सजा अंततः लोकसभा के सदस्य के रूप में उनकी अयोग्यता का कारण बनी। ठाकोर ने कहा कि पुलिस मंजूरी मिले या नहीं, प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं देना एक नियम बन गया है।
उन्होंने कहा कि अगर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है तो समाज के विभिन्न वर्गों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को हल करने में विफल रहने पर सरकार को लोगों के लामबंद होने का डर है। ठाकोर ने कहा, “लोकतंत्र में, अधिकारियों के लिए आवेदन करने पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देना अनिवार्य है। …कांग्रेस ने स्थानीय पुलिस थानों में अनुमति के लिए आवेदन करने का फैसला किया है, और चाहे अनुमति मिले या न मिले, पार्टी अपने कार्यक्रम को जारी रखेगी।”


Download Android App
Download iOS App



