CM कमलनाथ ने छतरपुर की एक लड़की की थाईलैंड में हुई मौत पर शोक जताया

Summary :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छतरपुर की बेटी प्रज्ञा पालीवाल की ट्रेनिंग के दौरान थाईलैंड में हुए एक सड़क हादसे में हुई मौत पर दुख जताया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छतरपुर की बेटी प्रज्ञा पालीवाल की ट्रेनिंग के दौरान थाईलैंड में हुए एक सड़क हादसे में हुई मौत पर दुख जताया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश के छतरपुर की बेटी प्रज्ञा पालीवाल के ट्रेनिंग के दौरान थाईलैंड के फूकेट शहर में हादसे में हुई मौत की खबर बेहद दुखद।
परिवार के किसी सदस्य के पास पासपोर्ट नहीं, पार्थिव शरीर लाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि परिवार परेशान ना हो, सरकार आपके साथ। उन्होंने हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय से सरकार चर्चा कर शव लाने का प्रयास करेगी। परिवार के सदस्य जाना चाहे तो उसका भी सरकार पूरा इंतत्राम करेगी।

महाराष्ट्र में बोले शाह-वोट बैंक की राजनीतिक के खातिर कांग्रेस और NCP ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया

Desk Team