कई लोग ऐसे होते हैं जो सांप की बात सुन लेते हैं तभी उनके रौंगटे खड़े हो जाते हैं। तो सोचिए ऐसे में जरा सांप अचानक से सामने आ जाए तो फिर क्या ही होना है और वो भी कोई ऐसा वैसा सांप नहीं बल्कि किंग कोबरा। ऐसे में कोई बड़ी बात नहीं जब कमजोर दिल वालों को हार्ट अटैक आ जाए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आप यकीन मान ही लेंगे की सांप को तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।

वो भी केवल दो अंगुलियों के द्घारा। कोबरा का काबू करने वाला यह शख्स कोई और नहीं बल्कि एक सैनिक है। कोबरा को कुछ ही सेकेंड में कैद करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। वैसे किंग कोबरा तो इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि अगर वो किसी को काट ले तो उस इंसान की बॉडी में करीब 1.7 मिलीलीटर का जहरीला इंजेक्शन लगा देता है।
.jpg)
सिपाही के रास्ते में आया सांप…
किंग कोबरा को काबू करने वाला यह वीडियो दक्षिण पूर्व एशियाई देश मलेशिया का बताया जा रहा है। यहां पर सड़क पर एक मलेशियाई सिपाही जा रहा था उस बीच उसको सड़क पर ये किंग कोबरा नजर आया। कोबरा को देखने के बाद सिपाही ने उसे पकडऩे के बारे में ठान लिया। उसने धीरे-धीरे अपने कदम कोबरा की ओर बढ़ाए,किंग कोबरा सिपाही की कमर तक पहुंच रहा था,मगर सिपाही तब भी जरा सा भी डरा नहीं। सिपाही ने अपनी पोजीशन बनाई उसके बाद कोबरा की ओर अपने तीन स्टेप बढ़ाए और अपनी हाथ की दो उंगलियों से किंग कोबरा को उठा लिया।

फिर धीरे से उसे जमीन की ओर दबाया जमीन पर पहुंचाने के बाद उसके मुंह को पकड़ लिया। जैसे ही सिपाही कोबरा का मुंह पकड़ता है तो वो सिपाही के हाथों को लपेट लेता है,मजे कि बात तब भी सिपाही बिना हिम्मत हरे कोबरा को पकड़े रहता है।
यहां देखिए कोबरा को काबू करने वाला वीडियो…


Download Android App
Download iOS App



