CM ममता ने दी राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Summary :

NULL

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को आज उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दीं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अपने शुभकामना ट्वीट में कहा, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, माननीय केसरीनाथ त्रिपाठी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

केसरीनाथ त्रिपाठी (83) ने 24 जुलाई, 2014 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे केसरीनाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

Desk Team