पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में चितरंजन सेवा सदन अस्पताल में ‘मदर एंड चाइल्ड हब’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है।
बनर्जी ने कहा कि राज्य भर के अस्पतालों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप समुन्नयन किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल स्वास्थ्य क्षेत्र में देश में अव्वल है। सरकार ने आवश्यक बुनियादी ढांचों का भी विकास किया है। पश्चिम बंगाल ने कोविड संकट से निपटने में भी बेहतरीन काम किया है।’’
बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल अपने लोगों को मुफ्त राशन, मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल और मुफ्त शिक्षा प्रदान करने वाला एकमात्र राज्य है। राज्य में 10 करोड़ लोगों को ‘स्वास्थ्य साथी’ कार्ड दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में अब 17 ‘मदर एंड चाइल्ड हब’ हैं और 43 ‘मल्टी-स्पेशियलिटी’ अस्पताल हैं।


Download Android App
Download iOS App



