यूक्रेन में मारे गए छात्र की मौत पर CM बोम्मई ने जताया दुख, परिवार से की बातचीत

Summary :

बेंगलुरु, 1 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यूक्रेन के खारकीव में मारे गए भारतीय छात्र नवीन ज्ञानगौदर की मौत पर शोक व्यक्त किया।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर और पूर्व राजधानी खारकीव में रूस ने आज अपने हमले तेज कर दिए हैं। इस हमले में भारतीय छात्र की मौत के साथ ही भारत को भी जख्म मिला है। भारतीय छात्र नवीन ज्ञानगौदर कर्नाटक का रहने वाला था। उनकी मौत पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने नवीन के पिता शेखर गौड़ा को फोन कर सांत्वना दी। इसको वास्तविक त्रासदी बताते हुए, मुख्यमंत्री ने नवीन के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए परिवार को सभी समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले पर विदेश मंत्रालय से बात कर रही है।


मंगलवार की सुबह अपने बेटे की आखिरी फोन कॉल को याद करते हुए, भावुक शेखर गौड़ा ने कहा कि नवीन उसे दिन में कम से कम दो या तीन बार फोन करता था। नवीन पिछले 4 साल से यूक्रेन में पढ़ रहा था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वह नाश्ता करने बाहर गया था।

महायुद्ध के बीच Google का बड़ा फैसला, रूस के दो यूट्यूब चैनल को किया ब्लॉक

Desk Team