सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने अन्ना हजारे से की अनशन तोड़ने की अपील

Summary :

कार्यकर्ता के एक सहयोगी ने कहा, ‘‘अन्ना ने केंद्र और राज्य सरकारों में लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति को लेकर नाखुशी जताई।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के स्वास्थ्य की चिंताओं के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दो केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को 81 वर्षीय गांधीवादी नेता से मुलाकात की और उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। भ्रष्टाचार निरोधक नियामक के गठन की मांग को लेकर हजारे ने 30 जनवरी को अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की थी और चिकित्सकों के मुताबिक पिछले सात दिनों में उनका वजन चार किलो 30 ग्राम कम हो चुका है।

फडणवीस दोपहर में हजारे के गांव अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि पहुंचे और उनसे बातचीत की। केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह और सुभाष भामरे तथा महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अन्ना हजारे से अनशन खत्म करने का आग्रह किया। कार्यकर्ता के एक सहयोगी ने कहा, ‘‘अन्ना ने केंद्र और राज्य सरकारों में लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति को लेकर नाखुशी जताई। अगर फडणवीस कुछ ठोस प्रस्ताव देते हैं तभी किसी समाधान की उम्मीद है।’’

Anna Hazare

हजारे ने केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति और किसानों के मुद्दों को सुलझाने की मांग के साथ अनशन की शुरुआत की थी। उन्होंने चुनावों में सुधार के अलावा किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसाओं को लागू करने की भी मांग की है।

Desk Team