हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज और अस्पताल का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में जाना और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अगस्त 2023 तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। 2024 तक यह पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के लोगों को अपनी बात पार्टी स्तर पर रखनी चाहिए। चाहे उसमें विधायक हो या पार्टी संगठन का कोई भी पदाधिकारी।
मेडिकल कालेज निर्माण का निरीक्षण करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज का पहला एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक 2023 अगस्त में तैयार हो जाएगा और 2024 में मेडिकल कॉलेज तैयार हो जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा और हरिद्वार के विकास में अहम योगदान देगा। पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है और उन्होंने पार्टी ने किसी भी तरह की नाराजगी होने से इंकार करते हुए सभी लोगों से अपनी बात को पार्टी फोरम पर रखने की बात कही है।
वहीं, जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आश्रम में दिन का भोजन भी किया। धामी ने जहां सरकार के संकल्प की बात दोहराई और मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द पूरा किए जाने का दावा किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमओ डाक्टर खगेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान, पूर्व महापौर मनोज गर्ग आदि उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



