देहरादून : गणतंत्र दिवस के मौके सूबे की मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यवासियों को तीन बड़ी सौगात दी है, जिसमें एयर एंबुलेंस सेवा, सरकारी कर्मचारियों और पत्रकारों के लिए अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना और गरीब किसान महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज पर ऋण दिया जाएगा।
उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने 70 वें गणतंत्र दिवास के मौके पर राज्यवासियों को तीन महत्वपूर्ण सौगातें दी है। मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूबे में एयर एंबुलेंस संचालन की घोषणा की है, हालांकि, अभी स्वास्थ्य विभाग के पास अपनी कोई एयर एंबुलेंस नहीं है। बावजूद इसके सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को भी जरुरत पड़े पर एयर एंबुलेंस के लिए अधिकृत कर दिया है।
इसके अलावा अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत अब सरकारी कर्मचारियों और पत्रकारों को भी राज्य सरकार 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध करवाएगी। सीएम के मुताबिक, 25 दिसंबर से शूरू हुई अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से अभीतक 3000 लोग लाभांवित हुए हैं, जबकि, मार्च तक इस योजना को राज्य के हर एक परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं, इस गणतंत्र दिवस पर सरकार ने एक ओर बड़ी सौगात सूबे की गरीब किसान महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को दी है, जिन्हें अब सरकार जीरो परसेंट ब्याज पर 5 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह योजना सूबे में पलायन को रोकने में मददगार साबित होगी।


Download Android App
Download iOS App



