देहरादून : उत्तराखंड को देश के 70वें गणतंत्र दिवस पर एक बार फिर गौरव का अहसास हुआ। राज्य के तीन लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में पद्म सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की गई गया। विश्वविख्यात पर्वतारोही बछेंद्री पाल को जहां पद्म विभूषण से नवाजा, वहीं प्रसिद्ध लोक गायक प्रीतम भरतवाण और विख्यात छायाकार (फोटोग्राफर) अनूप शाह को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। यह पहला मौका है जब उत्तराखंड से तीन विभूतियों को पदम सम्मान मिला है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के तीन लोगों को पदम सम्मान दिए जाने पर केंद्र सरकार और जूरी के सदस्यों का आभार जताया और तीनों विभूतियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह राज्य का गौरव है कि छोटे से राज्य से तीन-तीन लोगों इस सम्मान के लिए चुना गया। पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने पदम भूषण सम्मान को महिला सशक्तिकरण का सम्मान बताया है।
पदम भूषण सम्मान से नवाजे जाने पर पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने कहा है कि वह पहले की तरह ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहेंगी। मेयर ने किया झंडारोहण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोक कलाओं और संस्कृति के लिए अहम कार्य किए हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए सरकार का आभार जताया और इसे लोक गायकों और लोक कलाकारों से लिए प्रेरणा कहा।


Download Android App
Download iOS App



