CM Hemant Soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की दबिश को अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ईडी की कार्रवाई के नाम पर सुबह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। यह सब कुछ राजनीति से प्रेरित है।
Highlights:
- सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की दबिश
- दिल्ली स्थित आवास पर ईडी के पहुंचने का क्या औचित्य
- ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे समर्थक
दिल्ली स्थित आवास पर ईडी के पहुंचने का क्या औचित्य
भट्टाचार्य ने कहा कि जब ईडी ने खुद सीएम को बयान दर्ज कराने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया था, तब इसके पहले उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी के पहुंचने का क्या औचित्य है। ईडी जो सवाल पूछना चाहती है, सीएम उसका जवाब देने को तैयार हैं। एजेंसी पूछताछ करे, लेकिन प्रोपगैंडा मत फैलाए। यह कार्रवाई हमें डराने के लिए हो रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं। झामुमो ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसी पार्टी को नसीहत न दें। उनकी अपनी चौहद्दी है और वे उसी के भीतर रहें।
ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे समर्थक
ईडी की कार्रवाई के खिलाफ जेएमएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए और इसके बाद सीएम आवास और झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास तक पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



