आगरा मेट्रो परियोजना के छह किलोमीटर के प्राथमिक खंड पर काम अंतिम चरण में है और तीन स्टेशनों के बीच गति परीक्षण भी पूरा हो चुका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी का कहना है कि प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा ने कहा, ‘‘शुरुआत में छह किलोमीटर के हिस्से में ही मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते है उद्घाटन
- भूमिगत स्टेशन भी लगभग तैयार
- प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि होना बाकी
भूमिगत स्टेशन भी लगभग तैयार
तीन एलिवेटेड स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं और इन पर मेट्रो ट्रेन का गति परीक्षण पूरा हो गया है। अन्य तीन भूमिगत स्टेशन भी लगभग तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया, ‘‘इन तीनों स्टेशनों के बीच करीब ढाई किलोमीटर के हिस्से में एक तरफ से रेल की पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। दूसरी तरफ के कुछ मीटर हिस्से में ही काम शेष है, जिसे अगले दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते है उद्घाटन
उन्होंने बताया, फरवरी अंत या मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगरा मेट्रो के प्राथमिक खंड का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि होना बाकी है।’ मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में ताज पूर्वी गेट, बसई स्टेशन, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा शुरू होगी तथा न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये होगा।


Download Android App
Download iOS App





