Girish Chand Yadav: उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी ने साढ़ नौ वर्ष में भ्रष्टाचार व भेदभाव समाप्त कर देश की तस्वीर बदल दी है और 2047 में भारत दुनिया की सबसे बड़ ताकत बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
Highlight:
- उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने जनता को किया संबोधित
- कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान
- ‘गरीब और निर्बल असहाय लोगो को कंबल बाटना पुनीत कार्य’
कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा बयान
यादव ने सोमवार कोखुटहन विकासखंड के टिकरी खुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जनता केंद, व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर खुशहाल होगी और देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था मिलता था तो केवल योजनाओं में भ्रष्टाचार और बंदरबांट होती थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने खत्म कर दिया, यही मोदी की गारंटी है।
दुनिया में भारत का जो सम्मान बड़ है वह प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है। केंद, और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिले यही केंद, व प्रदेश सरकार की मंशा है।
गरीब और निर्बल असहाय लोगो को कंबल बाटना पुनीत कार्य
उन्होंने कहा कि इस कड़के कि ठंडक में गरीब व निर्बल असहाय लोगो को कंबल बाटना सबसे पुनीत कार्य है। केन्द, व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और वँचित लोगो को मिल रहा है, गरीबों को सहायता प्रदान करने और उन्हें लाभ देने के लिए गरीब कल्याण योजना जिसके अंतर्गत गरीबों को फ्री राशन व्यवस्था की गयी है। सरकार द्वारा ऐसी कई योजनाएं हैं जो अभी तक चल रही है और उन योजनाओ का लाभ सभी देशवासी ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



