CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लिए बड़ा संकल्प, 2026 तक असम से ख़त्म करेंगे बाल विवाह प्रथा

Summary :

भारत में पिछले कई सालों तक बाल विवाह जैसी कुप्रथा मासूम बच्चों की ज़िन्दगी को तबाह कर रहा था। इनका ज़्यादा सामना गाँव कसबे जैसे इलाकों में रहने वाले बच्चों को करना पड़ता था। हालांकि सरकार ने इसे ख़त्म करने के लिए कई बड़े-बड़े कदम भी उठाये।

भारत में पिछले कई सालों तक बाल विवाह जैसी कुप्रथा मासूम बच्चों की ज़िन्दगी को तबाह कर रहा था।  इनका ज़्यादा सामना गाँव कसबे जैसे इलाकों  में रहने वाले बच्चों को करना पड़ता था।  हालांकि सरकार ने इसे ख़त्म करने के लिए कई बड़े-बड़े कदम भी उठाये। कई हद तक ये ख़त्म भी हुए, लेकिन ऐसी भी कई जगह हैं जहाँ इस अपराध को चोरी-छुपे अंजाम दिया जाता है।  बता दें की असम में बाल-विवाह की चिंता काफी बढ़ गयी है।  जिसके चलते वहां की सरकार काफी उदासीनता दिखा रही है। 

2026 तक असम में ख़त्म हो जायेगी बाल विवाह 

आज़ादी के अमृत मोहत्सव पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उन मासूमों को इस कुप्रथा के कैद से आज़ादी दिलाने का बड़ा संकल्प लिया है। जी हाँ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा  आने वाले 2 सालों के अंदर असम से बाल विवाह  को पूरी तरह ख़त्म करने का संकल्प लिया है।  उन्होंने इस दौरान कहा की सितम्बर के महीने में सरकार  राज्य में बाल विवाह पर कार्रवाई का दूसरा दौर चलाएगी।  फरवरी के महीने में असम सरकार ने बाल विवाह को ख़त्म करने के लिए राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू कर दी थी।  
3000 से ज़्यादा लोग हुए बाल विवाह मामले में गिरफ्तार 

फरवरी में चलाए गए अभियान के तहत बाल विवाह जैसे जुर्म के मामले में 3000 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  इतना ही नहीं बल्कि 4,300 से अधिक मामले दर्ज भी किये।  मार्च के महीने में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था की 2026 के पहले बाल विवाह को खत्म  ख़त्म कर देंगे।  उन्होंने कहा था  की सरकार इस प्रथा को ख़त्म करने के लिए “राज्यव्यापी मिशन” शुरू करने वाली है। इस मिशन के अंदर 200 करोड़ रूपए खर्च किये जाएंगे।  राज्य की वित्त मंत्री अजंता नियोग  ने बजट पेश करते हुए कहा की बाल विवाह को ख़त्म करना आवश्यकता ही नहीं बल्कि तत्कालीनता है।  

Desk Team