आज भारत के उस पूर्व प्रधानमंत्री के उस प्रधानमंत्री का पुण्यतिथि है जिन्होंने देश में परिवर्तन की एक नई परिभाषा दी। जी हां बात कर रहे हैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई जिन्होंने आज ही के दिन दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में दुनिया को अलविदा कहा था। आज बीजेपी नेताओं ने अटल बिहारी वाजपई जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्य को देश में दोबारा प्रज्वलित किया जाएगा। बता दें कि इस मौके पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। और इस बार इस मौके पर एनडीए के घटक दलों को भी न्योता दिया गया है। इस श्रद्धांजलि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य कई बड़े भाजपा नेता शामिल हुए।
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन पर फूल अर्पित करें और सदैव अटल पर कार्यक्रम भी रखा गया। बता दें कि इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेई की बेटी अमिताभ भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य भी मौजूद थे। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हैरान करने वाली बात तो यह है कि एनडीए के पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार यानी कि बिहार के मुख्यमंत्री दिल्ली आकर अटल बिहारी वाजपेई के समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। अटल बिहारी वाजपेई जी को इस दुनिया को अलविदा कहे 5 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन आज भी उनके कामों को जनता द्वारा भुलाया नहीं गया है।
भारत रत्न थे वाजपई!
अटल बिहारी वाजपई सिर्फ एक नेता ही नहीं थे बल्कि भारत रत्न और पद्म विभूषण पद से नवाजे गए वह व्यक्ति थे जो कई लोगों की प्रेरणा बने उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 में हुआ था भले ही उन्होंने एक शतक पूरा ना किया हो लेकिन उन्होंने देश को कहीं मामलों में आगे बढ़ाने का काम किया वह कवि के साथ-साथ एक पत्रकार और एक प्रमुख वक्ता भी थे। अटल बिहारी वाजपेई का समर्पण भारत में हमेशा याद रखा जाएगा भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



