अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में संचार कार्यक्रम में तेजी लाने की जरूरत पर बल दिया है जबकि राज्य के कृषि क्षेत्र में ढांचागत सुधार के लिए केंद्र से सहयोग मांगा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि नीति आयोग में पांचवें शासकीय परिषद् की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में रेल, सड़क और हवाई परियोजनाओं की स्थिति पेश की। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की।
विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्होंने वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन योजनाओं के माध्यम से अरुणाचलप्रदेश के विकास का रोडमैप रेखांकित किया। खांडू ने ‘महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम’ को लागू करने की चुनौतियों और उपलब्धियों से नीति आयोग को अवगत कराया।
धर्मयात्रा नहीं राजनीति करने आए है उद्धव ठाकरे : इकबाल अंसारी
उन्होंने कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों, पर्यटन और जल विद्युत के क्षेत्र में राज्य की क्षमताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अगर इनका व्यवस्थित तरीके से दोहन किया जाए तो राज्य नई ऊंचाईयों की तरफ जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



