पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र पर आयुष्मान भारत योजना में केवल 40 प्रतिशत देकर पूरा क्रेडिट लेने का आरोप लगाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा की कोई भी प्रवासी श्रमिक पश्चिम बंगाल छोड़कर नहीं गया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आयुष्मान भारत में, वे (केंद्र) केवल 40 प्रतिशत देंगे, और पूरा क्रेडिट लेंगे। जबकि स्वास्थ्य साथी योजना से लोगों को शत-प्रतिशत मदद मिल रही है। ममता ने आगे कहा कि कोई भी प्रवासी श्रमिक पश्चिम छोड़कर बंगाल नहीं गया। क्यों? क्योंकि हम लोगों की परवाह करते हैं।
कोरोना पॉजिटिव मंत्री और MLA के संपर्क में आने के बाद CM हेमंत सोरेन हुए होम क्वारंटाइन
उन्होंने कहा कि मुझे कोई भी एक राज्य दिखाएं जो एक वर्ष के लिए 100 फीसदी मुफ्त राशन देता है। बीजेपी दक्षिण कोलकाता के अध्यक्ष और उनकी मां कोरोना से प्रभावित थे। बीजेपी कार्यालय ने मांगने पर भी उनकी मदद नहीं की। मैंने पहल की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



