जिस ब्लैक पैंथर की तस्वीर के कायल हुए लोग,उसे खींचने में एक दो साल नहीं बल्कि लगे पूरे 5 साल

Summary :

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक ब्लैक पैंथर कि तस्वीर जमकर वायरल हुई है,जिसे अर्थ नाम के ट्विटर पेज ने इसे शेयर किया था।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक ब्लैक पैंथर कि तस्वीर जमकर वायरल हुई है,जिसे अर्थ नाम के ट्विटर पेज ने इसे शेयर किया था। वहीं इस फोटो को अपने कैमरे में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर शाज जंग ने कैद किया था। इस दौरान खास बात यह है कि कैंट्स, खासतौर पर तेंदुआ और ब्लैक पैंथर ऐसे जंगली जानवर हैं जिनके दर्शन ही दुर्लभ हैं। 
क्योंकि वह बहुत शर्मिला है और जो लोग जंगल को सही से देखभाल और समझते हैं उन्हें यह मालूम होगा कि कई बार ऐसा होता है कि इनकी कभी तो पूंछ, तो कभी इनके पैर ही दिखते हैं और ऐसे में पूरे ब्लैक पैंथर को कैप्चर करना किसी तपस्या करने से कम नहीं है। वैसे शाज ने बताया है कि 5 वर्षों तक वो इस ब्लैंक पैंथर की फोटो के लिए भटकते रहे, तब जाकर ये तस्वीरें क्लिक कर पाए। बता दें कि ब्लैक पैथर एवरग्रीन फॉरेस्ट में पाए जाते हैं।

रोज सुबह से शाम तक करते थे ट्रेकिंग
बता दें कि शाज जंग पिछले 2-3 सालों तक तो रोजाना जंगल में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहते थे। वो बताते हैं, मैं अपने आप को लकी मानता हूं मैंने उसे हफ्ते में दो बार देखा है। वो आगे कहते हैं,  मैं उसका पीछा कर ये देखना चाहता था कि वो उस जंगल में कैसे सर्वाइव करता है जहां से वो है नहीं  । 

दिलचस्प बात यह है शाज पूर्व क्रिकेटर प्लेयर साद बिन जंग के बेटे हैं। वो इकोनोमिक्स में ग्रेजुएट हैं। पहले वो कॉरपोरेट जगत में नौकरी करने के लिए जाने वाले थे। लेकिन उन्हें जंगली जानवरों से बहुत प्यार है तभी उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बना दिया। इतना ही नहीं वो निकॉन इंडिया के ब्रान्ड अबेंसडर हैं। साथ के साथ उन्होंने बीते दिनों ही नेशनल ज्योग्राफिक के लिए एक फिल्म बनाई है जोकि इस रेयर ब्लैक पैंथर पर ही है। 

Desk Team