पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्हाट्सअप की निगरानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका फोन टैप किया गया है। सीएम ममता कहा ने कि उनके पास इस आरोप को साबित करने के लिए सबूत मौजूद है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि देश के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का इजरायली निगरानी समूह एनएसओ के स्पाईवेयर पेगासस की ओर से डाटा चोरी किए जाने में वाट्सएप भी शामिल है
मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय नबन्ना में कहा कि मेरा फोन टैप किया गया, मुझे पता है। चूंकि मुझे जानकारी मिली है, इसलिए मेरे पास सबूत है। ” उन्होंने इस मुद्दे को ‘बहुत गंभीर’ बताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच कराने का अनुरोध करेंगी।
वहीँ, उन्होंने कहा कि मेरी सरकार इस बात को अच्छी तरह से जानती से है कि केंद्र सरकार निजता का उल्लंघन कर रही हैं. यह केंद्र के साथ ही दो-तीन राज्यों की सरकारों के इशारे पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सभी आईएएस/आईपीएस अधिकारी और राजनेताओं के फोन टेप किए जा रहे हैं किसी को नहीं छोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह केंद्र और दो राज्य सरकारों के इशारे पर हो रहा है, मैं राज्यों का नाम नहीं लूंगी, लेकिन ये दोनों भाजपा शासित राज्य है।


Download Android App
Download iOS App



