पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानो को CM ममता ने किया याद, कही ये बात

Summary :

पिछले साल पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद किया।

पिछले साल पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने याद किया। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘2019 में आज ही के दिन पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को दिल से याद करती हूं। हम अपने बहादुर जवानों को नमन करते हैं और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता एवं शोक व्यक्त करते हैं। जय हिंद।’’ 

गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भीषण आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। 

भाजपा ने ‘पुलवामा’ पर राहुल के बयान पर कहा – गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता

Desk Team