ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने की जेएनयू के छात्रों पर हुए हमले की निंदा

Summary :

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले की सोमवार को निंदा करते हुए घटना पर हैरानी जताई है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले की सोमवार को निंदा करते हुए घटना पर हैरानी जताई है। पटनायक ने ट्वीट किया, “जेएनयू में हिंसक हमले की सूचना से सकते में हूं। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और छात्रों पर ऐसे हमलों की एक आवाज में निंदा की जानी चाहिए।” उन्होंने कहा, “कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वे दोषियों को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई करें और घायल छात्रों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा ने भी घटना की निंदा की है। जेएनयू में रविवार को कुछ नकाबपोशों ने छात्रों और शिक्षकों पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया था। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा भड़क गई। घटना में कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं। 

जेएनयू हिंसा पर कुलपति जगदीश ने की छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

Desk Team